• Wed. Apr 30th, 2025

कांग्रेस ने किया संविधान का सर्वाधिक दुरूपयोग:मथुरा दत्त जोशी

ByAdmin

Apr 29, 2025

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को बताया राजनीतिक नौटंकी

हरिद्वार, 29 अप्रैल। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस द्वारा 30 अप्रैल को आयोजित की जा रही संविधान बचाओ रैली को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में एकजुटता से आगे बढ़ रहा है। लेकिन अपने नकारात्मक रुख के चलते, कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों को अपना राजनैतिक भविष्य शून्य की तरफ खिसकता नजर आ रहा है। यही वजह है कि वे हताशा निराशा में लगातार देश में भ्रम और झूठ फैलाने की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली भी देश और समाज को बरगलाकर, अराजक माहौल पैदा कर जनता के आत्मविश्वास को कमजोर करने की योजना का हिस्सा है। जोशी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी प्रत्येक पार्टी को अपनी बात रखने का अवसर देती है। लेकिन बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सब उस समय किया जा रहा है। जब देश पहलगामा हमले से दुख और आक्रोश में है और पीएम मोदी के नेतृत्व में दुश्मनों को करारा जवाब देने की तैयारी में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल लगाने की जिम्मेदार कांग्रेस संविधान बचाने का दावा कर रही है। जबकि संविधान का सबसे अधिक दुरूपयोग कांग्रेस ने ही किया है। हाईकोर्ट के एक फैसले से खुद का सिंहासन हिलते देख तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के लोकतंत्र को बंधक बनाकर आपातकाल थोप दिया था। संसद, न्यायपालिका, कार्यपालिका और पत्रकारिकता सभी का दमन करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने धारा 356 का भी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया। कांग्रेस और उसके सहयोग से चली सरकारों ने 102 बार धारा 356 का दुरूपयोग कर निर्वाचित सरकारों को अस्थिर किया। इतना ही संविधान की मूल प्रस्तावना से छेड़छाड़ करते हुए उसमें समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्दों को जोड़ा गया। संविधान के विपरीत जाकर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू कर उसे देश से अलग दिखाने का पाप किया। एक देश में दो संविधान, दो विधान और दो निशान की भावना ने कश्मीर को आतंक की भट्टी में झोंके रखा। भाजपा ने बहुमत का उपयोग मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के श्राप और वक्फ बोर्ड की माफियागिरी से आजाद करने के लिए किया। लेकिन कांग्रेस ने राजीव गांधी को मिले दो तिहाई बहुमत का दुरुपयोग पीड़ित बुजुर्ग महिला शाहबानों के साथ अन्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदलने में किया। प्रैसवार्ता में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान, युवा नेता सूर्यकांत सैनी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed