• Tue. Feb 10th, 2026

दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

ByAdmin

Feb 10, 2026

संतांे ने किया कुंभ मेला अधिकारी सोनिका का स्वागत

हरिद्वार, 10 फरवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं अखिल भारतीय उदासीन निर्मल परिषद के प्रभारी श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका व अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और कुंभ मेले को लेकर चर्चा की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रयागराज की तर्ज पर हरिद्वार कुंभ मेला भी भव्य और दिव्य रूप में संपन्न होगा। कुंभ मेले के भव्य आयोजन के लिए अखाड़ा परिषद की और से भी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में कुंभ मेला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यो का लाभ श्रद्धालुओं और संतों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को सकुशल और भव्य रूप से संपन्न कराने में मेला प्रशासन की मुख्य भूमिका है। मेला अधिकारी सोनिका के प्रशासनिक अनुभव का लाभ कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और अखाड़ांें को मिलेगा। श्रीमहंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि कुंभ मेला सनातन संस्कृति की पहचान है। हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में गंगा तट पर होने वाले विशाल संत समागम से पूरे विश्व को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि जल्द ही सभी अखाड़ों के साथ बैठकर कुंभ मेले के दौरान निर्माण कार्यो पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान महंत रामनौमी दास, महंत राघवेंद्र दास, महंत गोविंददास, महंत सूर्यांश मुनि, महंत हनुमान दास, स्वामी राम मुनि, महंत प्रेमदास, महंत जयेंद्र मुनि भी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *