• Fri. Mar 13th, 2026

श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

ByAdmin

Mar 13, 2026

हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने की, जबकि संचालन अनुज कोठियाल द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और आपसी सहमति के साथ संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी के रूप में सुरेश भाटिया, महेश दास अग्रवाल, राधे बल्लभ शर्मा, वीरेंद्र कीर्तिपाल, रमन वशिष्ठ, देवेंद्र दत्त कोठियाल, राम शर्मा और पुष्पेंद्र झा की देखरेख में चुनाव कराया गया। सभी व्यापारियों की सहमति से श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत मनोज खुराना को सर्वसम्मति से श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अनुज कोठियाल को महामंत्री और पंकज मित्तल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन तीनों पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन होने पर व्यापारियों ने खुशी जताई और आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए बाजार के विकास के लिए कार्य करेगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत शहर व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर और महामंत्री अमन शर्मा ने मालाएं पहनाकर किया। इस अवसर पर सभी व्यापारियों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज खुराना ने अपने संबोधन में कहा कि श्रवण नाथ बाजार के सभी व्यापारियों ने जिस विश्वास और एकजुटता के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बाजार के विकास, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में ठाकुर देवेंद्र सिंह, कौशल किशोर मित्तल, भगवती प्रसाद ड्रोलिया, चंद्र भगत, विक्की दीवान, सार्थक कुकरेजा, तरुण खुराना, हिमांशु गुप्ता पार्षद, विपिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, अमन ठाकुर, संदीप अग्रवाल, सुंदर राठौर, संजय बंसल, प्रीतम बजाज, दीपक अत्री, मुकुल कश्यप, भरत भूषण, मनीष शर्मा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और बाजार के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *