• Tue. Mar 17th, 2026

स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

ByAdmin

Mar 17, 2026

हरिद्वार 17 मार्च

एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का उल्लासपूर्ण आगाज़ योगाभ्यास के साथ हुआ। दिन भर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, जन-जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहभागिता की।

जागरूकता रैली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर स्वयंसेवियों और शिक्षिकाओं ने एक विशाल रैली निकाली। ‘स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा’ और ‘प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

मेयर से भेंट:

रैली के दौरान स्वयंसेवियों ने मेयर किरण जैसल से मुलाकात की। डॉ. पद्मावती तनेजा ने मेयर को सात दिवसीय शिविर की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया, वहीं डॉ. पुनिता शर्मा ने आज के स्वच्छता अभियान की रूपरेखा साझा की। मेयर किरण जैसल ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए स्वयं भी स्वच्छता अभियान से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।

घाट स्वच्छता:

सामाजिक दायित्व निभाते हुए छात्राओं और शिक्षिकाओं ने निरंजनी अखाड़ा घाट तथाअमरापुर घाट पर सघन सफाई अभियान चलाया।

स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श

शिविर के द्वितीय सत्र में छात्राओं के लिए एक मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया। संकल्प SRHU की प्रोजेक्ट रिसर्च वैज्ञानिक डॉ. शिवानी शर्मा ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक और संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। चाय और कॉफी के अत्यधिक सेवन से बचने की सलाह दी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं हेतु परामर्श एवं दवाइयां वितरित कीं।

संध्या आरती और अनुशासन

दिन का समापन गंगा तट पर दीपदान और भव्य गंगा आरती के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रचना गोस्वामी और विनीत कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए अनुशासन व्यवस्था संभाली।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *