• Wed. Jun 10th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

ByAdmin

Jun 10, 2026

हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में गंगा तट पर विशेष गंगा पूजन कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वे अभूतपूर्व हैं। संत समाज प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करता है।

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज वे न केवल भारत बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरा देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

गंगा सभा अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री नितिन गौतम तथा गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके गौरवशाली कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सशक्त नेतृत्व में भारत सुरक्षा, विकास, विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विद्यार्थी, पार्षद मुकुल पराशर, विदित शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा, मंडल महामंत्री देवेश ममगई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण वर्मा, उज्ज्वल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणि, विश्वास शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *