• Sun. Sep 8th, 2024

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री से की भेंट, रक्षा सूत्र बांधकर दिया आशीर्वाद

  • Home
  • अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री से की भेंट, रक्षा सूत्र बांधकर दिया आशीर्वाद

देहरादून ब्यूरो 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पर संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संत महात्माओें का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाडा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतना नन्द महाराज तथा महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु तथा मंगलमय भविष्य की कामना की। संत समाज का मुख्यमंत्री ने आभार भी व्यक्त किया।