• Fri. Oct 18th, 2024

बड़ी रामलीला हरिद्वार में विजयदशमी उत्सव के उपरांत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चन्द्र जी का राज्याभिषेक किया गया

ByAdmin

Oct 14, 2024

हरिद्वार। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी के उपरांत श्री राम चन्द्र जी माता जानकी एवं अनुज लक्ष्मण तथा वानर देव हनुमान के साथ अयोध्या पहुचे जहां नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया!

  1. श्री रामलीला कमेटी (बड़ी रामलीला) की ओर से आज भव्य राम राज्याभिषेक समारोह का आयोजन किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
  2. पर्व का सफल मंच संचालन डॉ संदीप कपूर एवं विनय सिंघल द्वारा किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन द्वारा सर्व प्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता जानकी एवं तीनों भाइयों तथा हनुमान जी को माला पहनाकर तिलक किया गया तथा उसके पश्चात

कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र चडढ, मंत्री रवि कांत एवं महाराज कृष्ण सेठ, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनय सिंघल, पवन शर्मा, ऋषभ मल्होत्रा, राहुल वसिष्ठ, दर्पण चडढI, विकास सेठ, सुरेंद्र अरोड़ा, विशाल गोस्वामी, सुनील वधवन आदि ने तिलक किया तथा मंचन को सफल बनाने में मुख्य निर्देशक भगवत शर्मा मुन्ना, सहायक निर्देशक मनोज सहगल, संगीत निर्देशक विनोद नयन तथा सहायक संगीत निर्देशक साहिल मोदी का अथक परिश्रम रहा !

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *