• Mon. Sep 16th, 2024

मां कामाख्या देवी की महिमा अपरंपार है:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

ByAdmin

Jun 26, 2024

 

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी ने असम के गुहावटी स्थित मां कामख्या देवी मंदिर के कपाट खुलने पर मां के दर्शन पूजन और कुंवारी पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि 51 शक्ति पीठों में मां कामाख्या देवी पीठ की महिमा अपरंपार है। मां कामाख्या देवी भक्तों पर सदैव कृपा करती हैं। मां कामाख्या देवी की कृपा से विश्व का कल्याण होगा। विश्व में आर्थिक प्रगति के नए स्रोत बनेंगे। जिससे सभी का जीवन मंगलमय होगा। उन्होंने कहा कि पूर्ण विधि विधान और श्रद्धाभाव से आराधना करने पर मां कामाख्या देवी प्रसन्न होकर साधक की सभी मनोकानमाएं पूर्ण करती हैं। मां कामाख्या देवी मंदिर तंत्र साधना का भी प्रमुख केंद्र हैं। प्रतिवर्ष मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु मां कामाख्या के दर्शन पूजन के लिए आते हैं। मां भगवती की कृपा से श्रद्धालु भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां कामाख्या देवी भक्तों को सुख समृद्धि और वैभव प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों द्वारा किए गए अनुष्ठान के फलस्वरूप भारत समृद्ध राष्ट्र बनेगा और विश्व गुरू के रूप में दुनिया का नेतृत्व करेगा। अनुष्ठान में स्वामी आदियोगी सहित कई संत महापुरूष शामिल हुए विश्व कल्याण की कामना की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *