• Mon. Sep 16th, 2024

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तीन वर्षाे में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक फैसले तथा अनेकों जनहित के दृष्टिगत विकास कार्य हुए हैं:जोशी

ByAdmin

Jul 4, 2024

हरिद्वार। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा स्थित अतिथि गृह में धामी सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा इन तीन वर्षाे में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक फैसले तथा अनेकों जनहित के दृष्टिगत विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर तीन साल की उपलब्धियों की चर्चा की।

 उन्होंने कहा कि करने वाला, नकल विरोधी कानून, जो आज के युवाओं के लिए अभिशाप बन गया है उसके लिए नकल विहिन शिक्षा के लिए सख्त कानून लाने वाला , धर्मांतरण कानून लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि आज दंगाइयों की हिम्मत नहीं है िकवे सरकारी सम्पत्ति तहस नहस करें, क्योकि उसकी भरपाई दंगाईयों से की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशाल सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है जल्द ही धामी जी के नेतृत्व में शीघ्र ही यहॉ की वीर माताओं को, वीर नारियों को, यहॉ की जनता को लाकोर्पित जायेगा।

 समान नागरिक संहिता (यू.सी.यी) लागू, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सरकारी नौकरी ने महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है, जिससे महिला सशक्तिकरण को और अधिक बल मिलेगा, लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके सभी आश्रित पात्रों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया गया।

      कैबिनेट मंत्री ने कहा नारी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रोजेक्ट कॉस्ट का 30 प्रतिशत या एक लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लखपति दीदी योजना का जिक्र करतेहुए कहा कि मध्यम वर्गीय महिलाओं की आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु लखपति दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। अब तक करीब 80 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सलाना पांच से सात लाख कमाकर लखपति दीदी बनी है। सरकार ने 2025 तक 1.50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में खरीद पर किसानों को 20 रूपए प्रति कुंतल का बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना के मूल्य में 20 रूपए प्रति क्विंतल की वृद्धि की गई है।

     राज्य सरकार किसानों को तीन लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही किसानों को मशीनरी बैंकर्स योजना के अंतर्गत 80 फीसदी तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है तथा दूसरी तरफ जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगभग साढ़े चार हजार जैविक क्लस्टरों में काम शुरू किया गया है। उन्होंने किसान सम्मान निधि के माध्यम से वर्तमान में प्रदेश में योजना के अंतर्गत किसानों की संख्या 9.13 लाख है, जिसमें राज्य के 771567 किसानों को रुपए 166.08 करोड़ की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई। सरकार ने मिलेट्स के तहत मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू 35.78 .तय किया है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को भी वितरित किया जा रहा है तथा राज्य सरकार ने 2025 तक मिलेट उत्पादन को दुगना करने का लक्ष्य रखा गया है। 

           उन्होंने कहा कि पांचवें धाम के रूप में देहरादून में शहीद सैनिकों को समर्पित सैन्यधाम की स्थापना की जा रही है जिसके निर्माण के लिए प्रदेश के 1734 शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी लाई गई है। जिसका कार्य शीघ्र गति से चल रह है जिसे शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित किया जा रहा है। अब तक आश्रित परिवारों के 26 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा मुखामंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उतराखंड सरकार ने वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुस्त अनुदान राशि में वृद्धि की है। उन्होंने कहा प्रदेश में गंगा के किनारे 5 कि०मी० के कोरिडोर में प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने हेतु श्नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कोरिडोर योजनाष् बनाने हेतु कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीन वर्षाे के कार्यकाल के में शिक्षा स्वास्थ्य, युवा, किसान, रोजगार सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 

         उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चौमुखी विकास तथा देश से अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड को शामिल करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। 

 इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, अभिषेक गौड़ तथा समस्त पत्रकार बंधु आदि उपस्थित थे।

                             ——————–

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *