• Sun. Sep 8th, 2024

मां भगवती की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

ByAdmin

Jul 14, 2024

हरिद्वार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां भगवती की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। गुप्त नवरात्र पूजन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सभी संकट और कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष में दो बार चैत्र और अश्विन में आने वाले नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। जबकि गुप्त नवरात्रों में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रों में देवी भगवती की पूजा अर्चना करने से साधक का जीवन सफल हो जाता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ की गयी आराधना से प्रसन्न होकर मां भगवती साधक की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। जिससे प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्ति होती है। जीवन सुखमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि देवी भगवती का पूजन व आराधना करने के साथ सभी को देवी स्वरूपों कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी लेना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *