• Tue. Mar 18th, 2025

भू कानून पर मुख्यमंत्री ने किया जनभावनाओं का सम्मान:सुनील सेठी

ByAdmin

Feb 19, 2025

राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक बनी धामी सरकार

प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री प्रयासरत है निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा। महानगर व्यापार मंडल की ओर से जनता व्यापारियों की खुशी को देखते हुए मुख्यमंत्री को बधाई देते है। सुनील सेठी जिलाध्यक्ष महानगर व्यापार मंडल।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *