• Fri. Jun 5th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ByAdmin

Jun 5, 2026

हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज, डायरेक्टर डॉ. मयंक गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर मनुज उनियाल, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ हुआ। संस्थान परिसर में आम, अमरूद, जामुन एवं अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया।

चेयरमैन श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

डायरेक्टर अकादमिक डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

मैनेजिंग डायरेक्टर मनुज उनियाल ने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

पौधरोपण कार्यक्रम में डायरेक्टर अकादमिक डॉ मयंक गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर मनुज उनियाल, प्रिंसिपल इंजीनियरिंग सूरज राजपूत, प्रिंसिपल फार्मेसी कुसुम लता,अश्वनी जगता, आर ऐ शर्मा, सचिन विश्नोई, नवीन , कनिष्का, अमित,अंकित, आशु, भाग्यलक्ष्मी,हेमंत हिमांशु, मंजीत,मोनिका, प्रज्वल,प्रियंका, प्रियांशु,सचिन, संजय,सौरभ,शिव,श्रुति,श्वेता,सुशील, तरन्नुम, विजय, विश्वजीत, वैभव, डॉ रोहित, डॉ ज्योति,आरती, गरिमा, हर्षिल,कृति, कीर्ति,कुनिका, मनीषा, मितांशी, निहारिका,संकल्प,शगुन, स्वप्निल,वैशाली, डॉ अनुराधा, चांदनी,काजल,नैना ,पूजा, राबिता,रोहित, सागर,शिखा, तूबा,पवन,आर्यन आदि मौजूद रहे

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *