• Thu. Jun 11th, 2026

पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

ByAdmin

Jun 11, 2026

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ करूंगा कार्य : नितिन गौतम

हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार स्थित हाईवे के एक होटल में पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, समिति पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समिति के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नितिन गौतम का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और सम्मान से परिपूर्ण रहा।

नितिन गौतम ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा जनजागरूकता बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने समिति द्वारा दिए गए सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि नितिन गौतम लंबे समय से विहिप, सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

समिति के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि नितिन गौतम की नियुक्ति समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता उन्हें एक कुशल जनप्रतिनिधि बनाती है। नई जिम्मेदारी मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जनसरोकारों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित भोमेश श्रीकुंज ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने नितिन गौतम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

स्वागत कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी दीपक उप्रेती,शहर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुलेरिया,वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप अग्रवाल,युवा व्यापारी नेता तुषार कपिल,सन्नी राणा,रविशर्मा,राहुलशर्मा,अरुण,सिंह,रवि प्रभारी,मोहित सैनी,विराट सिंह निशांत सचदेवा,नमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *