• Tue. Aug 25th, 2026

रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

ByAdmin

Aug 25, 2026

हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं नवाचारी लोगो प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक के मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल तथा बीटेक के मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस के प्रथम से चतुर्थ वर्ष तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लोगो का मूल्यांकन रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता, नवाचार और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता के पॉलीटेक्निक वर्ग में श्रेया वर्मा ने प्रथम, जूही वर्मा ने द्वितीय और लक्ष्य धीमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीटेक वर्ग में फरीहा प्रथम, गरिमा चौहान द्वितीय और रिया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बदलती दुनिया में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को नई तकनीकों के साथ रचनात्मक सोच और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। परिश्रम, पारदर्शिता और टीम भावना ही विद्यार्थियों को बेहतर प्रोफेशनल बनाएगी।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. मयंक गुप्ता, प्रबंध निदेशक मनुज उनियाल, इंजीनियरिंग विभाग के प्रधानाचार्य सूरज राजपूत, फार्मेसी विभाग की प्रधानाचार्या डॉ. कुसुमलता सहित संस्थान के फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *