• Sat. Jul 27th, 2024

Haridwar news समाज के साथ हूं, बिना इजाजत मुझे दिया था पद: कटारिया

ByAdmin

Aug 22, 2023



राजबीर कटारिया को अनुसूचित जाति के संगठनों के महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था

Haridwar news अनुसूचित जाति के संगठनों के महासंघ के उपाध्यक्ष बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय महिला के खिलाड़ी वंदना कटारिया के चचेरे भाई राजबीर सिंह कटारिया ने संगठन से अपना पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि बिना इजाजत उन्हें महासंघ में पद दे दिया गया था। जिसकी जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली। उनका संगठन से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन वह समाज के साथ खड़े हैं। समाज के खातिर आवाज बुलंद करते रहेंगे।


प्रेस को जारी बयान में अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के चचेरे भाई राजबीर सिंह कटारिया ने कहा कि महासंघ में पद बांटने से कुछ लोग अपनी राजनीति चमका रहे हैं। लेकिन पीड़ित परिवार को कोई भी सांत्वना देने नहीं जा रहा है। राजबीर सिंह कटारिया ने बताया कि उन्हें महासंघ में बिना उनकी अनुमति के ही उपाध्यक्ष बना दिया गया था। इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं दी गई थी। पदाधिकारी बनाने की जानकारी भी उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से मिली थी बिना पूछे उपाध्यक्ष बना दिया गया। अब उनके साथ राजनीति की जा रही है। उन्होंने बताया कि महासंघ में उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन उन्होंने इस पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि वह महासंघ से कोई मतलब नहीं रखते हैं। उनका कहना है कि संगठन से उनका कोई लेना देना नहीं है। लेकिन वह समाज के साथ खड़े हैं। समाज के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *