• Sun. Apr 19th, 2026

कनखल में अक्षय तृतीया पर राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन

ByAdmin

Apr 19, 2026

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने राम रसोई का शुभारंभ किया

हरिद्वार। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को कनखल संन्यास मार्ग स्थित श्री रामेश्वर आश्रम में राम रसोई का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज और सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि राम रसोई सेवा का विस्तार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों जैसे अमेरिका,इंग्लैंड,नीदरलैंड, न्यूयॉर्क, ऑस्ट्रेलिया आदि तक हो चुका है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले के दौरान देश विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। राम रसोई 24 घंटे संचालित रहेगी, जिससे कनखल क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन प्रसाद उपलब्ध होगा। इस क्षेत्र में पहली बार यह रसोई श्री रामेश्वर आश्रम परिसर में संचालित की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक नगरी में हर वर्ष देश विदेश से श्रद्धालु आते है ऐसे में राम रसोई जैसी सेवाएं अत्यंत उपयोगी साबित होंगी।उन्होंने कहा चारधाम यात्रा और कुंभ मेला जैसे बड़े आयोजनों में श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन उपलब्ध कराना एक पुण्य का कार्य है।

महानिर्वाणी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से यह सेवा निरंतर चलती रहेगी और जरूरतमंदों को लाभान्वित करेगी। वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार देश की आध्यात्मिक राजधानी है। यहां देश विदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। निश्चित रूप से राम रसोई में सभी श्रद्धालुओं को शुद्ध और सात्विक भोजन मिलेगा।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद महाराज, स्वामी गिरधर गिरि महाराज, स्वामी हरि भारती, स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती,मेयर किरण जैसल,समाज सेवी डॉक्टर विशाल गर्ग,सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी समेत कई संत-महात्मा और राम रसोई के संचालकों में राजस्थान से आए राहुल सुवालका, धनंजय सिंह, गौरव भारद्वाज, प्रतीक दाधीच, जयराज तिवाड़ी और प्रेम कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *