• Wed. Apr 15th, 2026

भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

ByAdmin

Apr 15, 2026

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा की पुत्री यश्या मिश्रा और भतीजी परी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों बेटियों की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने दोनों बेटियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बेटियों की सफलता यह साबित करती है कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वे बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं।

यश्या और परी की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *