• Sat. Jul 27th, 2024

अखिल भारतीय सनातन परिषद ने चंडीगढ़ और हरियाणा प्रांत की कार्यकारिणी हुई घोषित

ByAdmin

Jun 16, 2023
अखिल भारतीय सनातनअखिल भारतीय सनातन

अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने किया संगठन का विस्तार

अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने संगठन का विस्तार करते हुए चंडीगढ़ और हरियाणा प्रांत के पदाधिकारियों की घोषणा की। उनके द्वारा अजय चौहान को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और चंडीगढ़ प्रांत का प्रभारी नियुक्त किया।

मदन सिंह को हरियाणा प्रांत का सदस्यता प्रमुख बनाया गया और सुरेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। संगठन विस्तार से पहले श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में अखिल भारतीय सनातन परिषद के हरिद्वार स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने कार्यक्रम संचालन किया। बैठक में संगठन विस्तार के साथ ही पूरे देश भर में अखिल भारतीय सनातन परिषद के द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ ही गरीब और असहाय लोगों की सहायता करने की अपील की। इसके साथ ही उनके द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए उन्होंने अजय चौहान को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और चंडीगढ़ प्रांत का प्रभारी नियुक्त किया गया मदन सिंह को हरियाणा प्रांत के सदस्यता प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

साथ ही सुरेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा और राष्ट्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख सतीश वन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहना कर स्वागत किया। दूसरी नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी लोगों ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करने की सहमति जताई बैठक में भोला शर्मा वासु सिंह और प्रमोद गिरी समेत अन्य कई लोग शामिल रहे।

अखिल भारतीय सनातन
अखिल भारतीय सनातन

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *