• Sat. Jul 27th, 2024

Gujrat news सत्य ही सनातन है, सनातन ही शिव है: श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज

ByAdmin

Sep 11, 2023



: सूरत के कर्म देव महादेव की भव्य शोभायात्रा का अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने किया शुभारंभ
: शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, लगाए जयकारे

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने विश्व कल्याण के लिए किया शिवलिंग की पूजा अर्चना


Gujrat news गुजरात की आध्यात्मिक नगरी सूरत में धूमधाम से निकली गई कर्म देव महादेव की भव्य शोभायात्रा का मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने संतो के साथ रुद्राभिषेक कर विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा की भोलेनाथ ही सत्य सनातन है और स्वयं भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सूरत में निकाली गई ऐतिहासिक कर्मदेव महादेव की शोभा यात्रा में नासिक के ढोल नगाड़े आकर्षक का केंद्र रहा। शोभा यात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।


Gujrat news इस अवसर पर गुजरात शिक्षा मंत्री प्रफुलभाई पानशेरीया ने कर्मदेव महादेव की शोभायात्रा के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज सनातन के लिए कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है।
शोभायात्रा की मुख्य आयोजन हितेश गिरी आजाद ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाराज श्री के आने से शोभायात्रा की शोभा बढ़ी है। श्रीमहंत ऐतिहासिक कार्य समाज के लिए कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उनका जीवन सदा सनातन धर्म की सेवा के लिए लगा है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सनातन परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, उत्तराखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, दिगंबर धनंजय गिरी आदि शोभा यात्रा में शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *