• Sat. Jul 27th, 2024

लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट जरूरी, इसलिए सभी करें मतदान: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

ByAdmin

Apr 18, 2024


हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी प्रदेशवासियों से मतदान की अपील की है। मीडिया को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और आज लोकतंत्र का महापर्व अर्थात मतदान का दिन है, यानि अपने वोट से सरकार चुनने का दिन। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मजबूत सरकार का होना जरूरी है, इसके लिए एक-एक मत महत्वपूर्ण है। हर नागरिक को अपने मत का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में आहुति देनी चाहिए। इसीलिए आप सबसे विनम्र अपील है कि देश की अगली सरकार बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। खुद भी वोट डालें और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। आपका एक-एक वोट सशक्त सरकार एवं सुशासन के लिए महत्वपूर्ण है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। इसलिए 19 अप्रैल को संत समाज मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शत प्रतिशत मतदान करे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *