• Fri. Jul 26th, 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद

ByAdmin

Jul 24, 2023

बाढ़ प्रभावितों के लिए गंभीर है सरकार: गणेश जोशी



प्रदेश के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रहे सीएम धामी: श्रीमहंत रविंद्रपुरी



हरिद्वार पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित चरण पादुका मंदिर में पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया। श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने भी मां मनसा देवी की चुनरी भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहां की बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सरकार बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार के सहयोग से कई संस्थाएं भी कार्य करने में जुटी है। बर्बाद हुई फसलों को लेकर भी सरकार गंभीर है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज एक सन्यासी के साथ-साथ सबसे बड़े समाजसेवियों धर्मार्थ पुरुष हैं। श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने उन्हें अखाड़े में सपरिवार अनुष्ठान के लिए आमंत्रित किया। जिसे उन्होंने स्वीकार किया।


श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के विकास के कार्य के लिए मैं तो तरीके से कार्य कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। उन्हें बहुत बहुत आशीर्वाद और साधुवाद।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *