• Sat. Jul 27th, 2024

महाकाल की कृपा से दिन रात तरक्की करेगी शिवराज सरकार:श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज

ByAdmin

Oct 8, 2023

*महाकाल लोक का निर्माण कर किया सराहनीय कार्य: श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज*


*भारत में वही राज करेगा जो सनातन पर काज करेगा: श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज*



हरिद्वार। उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण कराने के बाद संतों में मध्य प्रदेश सरकार के कार्यों को लेकर खुशी की लहर है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।


श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन रात विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। गृहमंत्री अमित शाह भी लगातार देश की सुरक्षा को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण कराकर सराहनीय कार्य किया है। इसी के साथ ओंकारेश्वर की भूमि पर हमारे अराध्य जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान जो सनातन धर्म के रक्षक हैं और सन्यास परंपरा के गुरु है। उनकी 108 फुट की मुर्ति एवं अद्वैत वेदांत संस्थान का लोकार्पण किया। अब महाकाल लोक फेस 2 का लोकार्पण बहूत धूमधाम से किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने हम सब संतगण को बुलाया है। इसके लिए हम सब आप के आभारी है। संत समाज की और से आपको बहुत बहुत आशीर्वाद एवं साधुवाद प्रदान करते हैं। आप सच में सनातन के स्तंभ हैं और सनातन के सबसे बड़े रक्षक है। वर्तमान परिस्थिति में सनातन विरोधी पार्टियां, सनातन और संस्कृति को नष्ट करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इसे किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि हमारा एक ही नारा है। भारत में वही राज करेगा जो सनातन पर काज करेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विजन और सरकार के लगातार प्रयासों के कारण उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण संभव हो सका है। सीएम शिवराज राज्य में धार्मिक टूरिज्म को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिसमें महाकाल की नगरी उज्जैन ने बड़ा इपैक्ट डाला है। महाकाल लोक ने न सिर्फ यहां पर सामाजिक विकास किया है बल्कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी कारगर सिद्ध हुआ है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *